
USA: न्यू मैक्सिको के एक पार्क में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों की मौत और 15 घायल
AajTak
अमेरिका के न्यू मेक्सिको के शहर लास क्रूसेस में एक पार्क में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है. फायरिंग की इस घटना में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित लास क्रूसेस के एक पार्क में हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि यह हमला शुक्रवार रात लगभग 10 बजे शहर के यंग पार्क में हुआ. घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के मुताबिक घायल हुए लोगों की उम्र 16 से 36 साल के बीच है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग के सिलसिले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस "सक्रिय रूप से कई सुरागों का पीछा कर रही है."
दो गुटों में हुई फायरिंग
पुलिस प्रमुख जेरेमी स्टोरी ने बताया कि पार्क के एक बड़े हिस्से में 50 से 60 हैंडगन के खोखे बिखरे पड़े थे, जिससे यह संकेत मिलता है कि दो गुटों के बीच कई शूटर और कई हथियार थे और एक-दूसरे के प्रति “दुर्भावना” के कारण फायरिंग हुई. पार्क के आसपास के क्षेत्र ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है. पुलिस गोलीबारी करने वालों के लिए व्यापक तलाशी अभियान चला रही है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने ताबड़तोड़ आतंकी हमलों के लिए भारत पर लगाया आरोप, अमेरिका से मांग रहा मदद
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान केवल 16 वर्षीय एक युवक और 18 और 19 वर्ष की आयु के दो नौजवानों रूप में की गई है. लास क्रूसेस फायर चीफ माइकल डेनियल ने कहा कि 11 मरीजों को तीन स्थानीय अस्पतालों या एल पासो के यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर, क्षेत्रीय ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











