
US TOP-10: UK के कई तटीय शहरों में घुसा बाढ़ का पानी, देखें विश्व की बड़ी खबरें
AajTak
हैम्पशायर में बाढ़ की वजह से कई लोग मुश्किल में जीवन बीता रहे हैं. बाढ़ का पानी घुसने से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. तटीय शहर के अधिकारियों ने आपातकाल की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही लोगों से जगह खाली करने को कहा गया है. देखें विश्व की बड़ी खबरें.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











