
क्या NATO स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उतरने जा रहा है? चीफ ने ट्रंप पर बात करते हुए दिए अहम संकेत
AajTak
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर युद्ध के कारण पाबंदी लगा दी है, जिससे वैश्विक तेल व्यापार प्रभावित हुआ है. ट्रंप बार-बार सहयोगी देशों से इस रास्ते को खुलवाने के लिए सहयोग मांग रहे हैं. इस बीच, नाटो महासचिव मार्क रुट ने बताया कि 20 से ज्यादा देश अब शिपिंग चैनल की सुरक्षा के लिए एकजुट हो रहे हैं.
अमेरिका-इजरायल से जंग की वजह से ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर पाबंदी लगा दी है. इस बीच, नाटो (NATO) के महासचिव मार्क रुट ने माना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खुलवाने के लिए जिस तरह दूसरे देश सुस्ती दिखा रहे हैं, उससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हैं.
मार्क रुट ने बताया कि उन्होंने इस हफ्ते कई बार ट्रंप से बात की है. उन्होंने जानकारी दी कि ट्रंप चाहते हैं कि उनके सहयोगी देश इस अहम समुद्री मार्ग को सुरक्षित बनाने में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाएं.
फॉक्स न्यूज को दिए एक हालिया इंटरव्यू में रुट ने कहा कि हालात अब बदल रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब 20 से ज्यादा देश शिपिंग चैनल के कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए उनके विजन को लागू करने के लिए एक साथ आ रहे हैं.
'ट्रंप का दबाव रंग ला रहा'
रुट ने दावा किया कि ट्रंप का दबाव रंग ला रहा है और अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस वैश्विक संकट के समाधान के लिए ज्यादा जिम्मेदारी उठाने को तैयार दिख रहा है. रूट के मुताबिक, सहयोगी देशों को एकजुट करना इस मिशन की सफलता के लिए जरूरी है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के तेल व्यापार के लिए सबसे अहम रास्ता है, जिसे ईरानी फोर्स ने युद्ध के दौरान बंद कर दिया है.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








