
US Top-10: प्यूर्टो रिको में डेमोक्रेट पार्टी के आंतरिक चुनाव में बाइडेन की जीत
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्यूर्टो रिको में डेमोक्रेटिक प्रेजिडेंशियल प्राइमरी में जीत हासिल की. प्यूर्टो रिको के डेमोक्रेटिक ने 65 में से 36 प्रतिनिधियों का भी चयन किया. बता दें प्यूर्टो रिको के अमेरिकी नागरिकों को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं है. देखें यूएस टॉप-10.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











