
US-Top 10: ट्रंप ने अमेरिकियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, देखें क्या कहा
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली मना रहे अमेरिकियों को शुभकामनाएं दी. वॉशिंगटन से जारी अपने बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आज मैं उन सभी अमेरिकियों को शुभकामनाएं देता हूं जो दिवाली, रोशनी का त्योहार मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि रोशनी की अंधकार पर जीत का प्रतीक है. यानी यह हमें हमेशा याद दिलाती है कि अच्छाई आखिरकार बुराई पर विजय पाती है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











