
US to send more weapons to Ukraine: यूक्रेन को एंटी एयरक्राफ्ट गन देगा अमेरिका, देखें क्या बोले बाइडेन
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा बयान सामने आया है. बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन को अमेरिका एंटी एयरक्रॉफ्ट गन देगा. साथ ही यूक्रेन को अमेरिका की तरफ से बड़ी आर्थिक मदद भी दी जाएगी. अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रूसी सेना ने मारियोपोल के अस्पताल में भारी बमबारी की है. इस बमबारी को देखने के बाद हमने तय किया है कि हम यूक्रेन को और भी खतरनाक हथियार और ड्रोन देंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन की आजादी के साथ खड़ा है और यूक्रेन के लोगों को हर मुमकिन मदद पहुंचाएगा. बाइडेन ने कहा, हमने यूक्रेन को 200 मिलियन डॉलर की मदद भेजी है और इस हफ्ते 1 बिलियन डॉलर की और मदद भेजेंगे.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











