
होर्मुज पार करने के लिए भारतीय टैंकर को देनी पड़ी चीनी करेंसी? भारत ने दिया जवाब
AajTak
हाल ही में सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल हुआ कि भारतीय टैंकर को होर्मुज स्ट्रेट पार करने के लिए ट्रांजिट फीस देनी पड़ी है और भी चीनी मुद्रा युआन में. भारत सरकार ने इस दावे को पूरी तरह से निराधार और फर्जी बताया है.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दावा सामने आया कि भारतीय टैंकर को होर्मुज स्ट्रेट पार करने के लिए ट्रांजिट फीस देनी पड़ी है. यह फीस चीन की मुद्रा युआन में दी गई जिसके बाद ही ईरान ने भारतीय टैंकर को होर्मुज पार करने दिया. लेकिन भारत सरकार ने इस दावे को पूरी तरह निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है.
विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को दावा खारिज करते हुए कहा कि यह बेबुनियाद है. विदेश मंत्रालय के फैक्ट-चेक हैंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'फेक न्यूज अलर्ट! कृपया सोशल मीडिया पर ऐसी झूठी और बेबुनियाद खबरों और पोस्ट्स से सतर्क रहें!'
वायरल पोस्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय टैंकर ने ईरान को युआन में पेमेंट करके स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार किया. पोस्ट में इसे देश का अपमान बताया गया.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के झूठे दावे केंद्र सरकार के खिलाफ बदनाम करने की मुहिम का हिस्सा है. इससे पहले शनिवार को भी सरकार ने इस खबर को भी फर्जी बताया था जिसमें कहा गया कि अमेरिका ईरान पर हमले के लिए भारत से सैन्य मदद मांग रहा है.
ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के युद्ध के जवाब में बंद है होर्मुज
28 फरवरी को ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध की शुरुआत हुई थी. जवाब में ईरान ने वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. यह स्ट्रेट फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित है जिसके जरिए मध्य-पूर्व के देश अपना तेल-गैस सप्लाई करते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










