
US: FedEx हमले में चार भारतीय मूल के लोगों की भी गई जान, गोलीबारी में 8 की मौत
AajTak
सिख समुदाय के एक स्थानीय नेता ने कहा कि हमारे चार लोग, तीन महिलाएं और एक पुरुष, इंडियानापोलिस में फेडेक्स कंपनी के ठिकाने पर हुए हमले में मारे गए हैं
अमेरिका के इंडियानापोलिस में गुरुवार को कार्गो कंपनी FedEx के ऑपरेशनल हब पर हुए हमले में भारतीय मूल के 4 लोगों की भी मौत हुई है. ये सभी सिख समुदाय से थे. मरने वालों में भारतीय मूल की तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. (तस्वीर - रॉयटर्स) सिख समुदाय के एक स्थानीय नेता ने कहा कि हमारे चार लोग, तीन महिलाएं और एक पुरुष, इंडियानापोलिस में फेडेक्स कंपनी के ठिकाने पर हुए हमले में मारे गए हैं. व्यवसायी और सिख समुदाय के स्थानीय नेता गुरिंदर सिंह खालसा ने कहा, " मरने वालों में आठ में से चार सिख समुदाय के सदस्य हैं, उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों के परिजनों से बात की है. खालसा ने कहा कि शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास FedEx संचालन केंद्र को सिख समुदाय के पुराने सदस्यों को रोजगार प्रदान करने के लिए जाना जाता है. यहां धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने का मापदंड नहीं है. इंडियाना में हजारों सिख-समुदाय के लोग रहते हैं और नौकरी करते हैं.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












