
US Elections 2024: ट्रंप के कपड़ा फाड़ू फैन बने हल्क होगान, भरी सभा में किया ऐसा काम, सब खड़े होकर बजाने लगे ताली
AajTak
2024 US Elections: डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व रेसलर हल्क होगान ने ट्रंप को अमेरिका का रियल हीरो बताते हुए कहा कि आइए, एक बार फिर ट्रंप के जरिए अमेरिका को दोबारा से महान बनाएं. इतना कहते ही उन्होंने अपनी जैकेट उतारकर टीशर्ट फाड़ दी.
अमेरिका के मिल्वॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (RNC) में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की भीड़ में WWE के पूर्व रेसलर हल्क होगान (Hulk Hogan) भी मौजूद थे. उन्होंने ट्रंप के समर्थन में मंच से अपनी बात रखी. लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सब खड़े होकर ताली बजाने लगे.
हल्क होगान (70) ने अपने चिर परिचित हल्कमैनिया (Hulkamania) अंदाज में ट्रंप और उनके समर्थकों की सराहना करते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि ये लोग अमेरिका की गाड़ी को वापस पटरी पर लेकर आएंगे.
होगान का असली नाम टेरी बोलिया (Terry Bollea) है. उन्होंने ट्रंप को मिले इस अपार समर्थन के लिए समर्थकों का आभार जताया. होगान ने ट्रंप को अमेरिका का रियल हीरो बताते हुए कहा कि आइए, एक बार फिर ट्रंप के जरिए अमेरिका को दोबारा से महान बनाएं. इतना कहते ही उन्होंने अपनी जैकेट उतारकर टीशर्ट फाड़ दी.
जब टीशर्ट फाड़कर दिखाया नाम...
ट्रंप की तारीफ करते हुए हल्क होगान ने एक पौराणिक कथा से मिलते-जुलते अंदाज में टीशर्ट फाड़ दी. उन्होंने टीशर्ट के अंदर एक और टीशर्ट पहनी हुई थी, जिस पर ट्रंप और वेंस का नाम लिखा हुआ था. उनके ऐसा करते ही ट्रंप सहित वहां मौजूद सभी लोगों ने होगान को स्टैंडिंग ओवेशन दिया. इस दौरान ट्रंप बेहद खुश नजर आए और होगान के लिए तालियां बजाने लगे.
ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकारी

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











