
US-China Trade War: पहले अमेरिका पर लगाया 125% टैरिफ, अब यूरोपीय संघ को रिझाने की कोशिश... जिनपिंग के मन में क्या चल रहा है?
AajTak
चीन किसी भी शर्त पर अमेरिका से पीछे हटना नहीं चाहता है, बल्कि नई-नई रणनीति भी बना रहा है. नया टैरिफ लगाने के साथ ही चीन ने अब यूरोपिय संघ से गुहार लगाई है. चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping ने यूरोपीय संघ से कहा कि अमेरिका के इस 'एकतरफा धौंस' का विरोध करना चाहिए.
अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. कभी डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) चीन पर टैरिफ बढ़ा देते हैं तो कभी चीन अमेरिका पर हैवी टैरिफ लगा देता है. यह सिलसिल अप्रैल की शुरुआत से ही जारी है. अमेरिका द्वारा 145% टैरिफ चीन पर लगाने के बाद अब चीन ने भी पलटवार कर दिया है. चीन ने अमेरिका को जवाब देते हुए 125% Tariff लगाया है.
चीन किसी भी शर्त पर अमेरिका से पीछे हटना नहीं चाहता है, बल्कि नई-नई रणनीति भी बना रहा है. नया टैरिफ लगाने के साथ ही चीन ने अब यूरोपिय संघ से गुहार लगाई है. चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping ने यूरोपीय संघ से कहा कि अमेरिका के इस 'एकतरफा धौंस' का विरोध करना चाहिए. चीनी वित्त मंत्रालय ने कहा, ' अगर अमेरिका चीन के हितों का उल्लंघन करने पर जोर देता है, तो चीन दृढ़ता से जवाबी कदम उठाएगा और अंत तक लड़ेगा.'
बैठक में शी जिनपिंग ने क्या कहा? स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ बैठक के दौरान Xi Jinping ने अमेरिका के आर्थिक दबावों का विरोध करने के लिए चीन और यूरोपीय संघ के साथ मिलकर काम करने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि चीन और यूरोप को अपनी अंर्तराष्ट्रीय जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए और एकतरफा धमकाने वाली प्रथाओं का मिलकर विरोध करना चाहिए.
स्पेन पीएम ने कर दिया इनकार! सांचेज ने माना कि यूरोप का चीन के साथ व्यापार घाटा है, लेकिन इससे आगे के सहयोग में बाधा नहीं आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्पेन और यूरोप दोनों का चीन के साथ व्यापार घाटा काफी है, जिसे हमें ठीक करने के लिए काम करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हमें व्यापार तनाव को चीन और स्पेन के बीच और चीन और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों के संभावित विकास के रास्ते में नहीं आने देना चाहिए.
चीन कै रवैये से अमेरिका नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने टैरिफ बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा, 'हम देश के कामकाज के तरीके से बहुत खुश हैं. हम कोशिश कर रहे हैं कि दुनिया हमारे साथ उचित व्यवहार करे.' अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने इस उपाय को 'सोची-समझी चाल' बताया और बीजिंग को चेतावनी दी कि बदला न लें, और आपको पुरस्कृत किया जाएगा. इसके विरोध में, चीन ने 'अंत तक लड़ने' के अपने रुख को दोहराया है, जबकि वाशिंगटन की कार्रवाइयों के खिलाफ एकजुट मोर्चा बनाने के लिए कूटनीतिक पहल की है.
यूरोपीय लीडर्स से मिल रहा चीन वहीं प्रधानमंत्री ली कियांग यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन समेत यूरोपीय नेताओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं. इस आउटरीच को 'बाहरी दुनिया को सकारात्मक संदेश' भेजने के रूप में दिखाया जा रहा है, जो यूरोपीय संघ के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करने के चीन के इरादे को बताता है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








