
US Airstrike: यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, देखें US टॉप 10
AajTak
अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर बड़ी कार्रवाई की है. अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने लाल सागर में तैनात एयरक्राफ्ट से उड़ान भरकर यमन में हूती विद्रोहियों पर बम बरसाए. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात कर सकते हैं. देखें US टॉप 10.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











