
US युद्धपोत पर मिसाइल अटैक, ड्रोन की बरसात और... ईरान ने जारी किया अमेरिका को डराने वाला AI वीडियो
AajTak
अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच ईरान की तरफ से एक AI वीडियो जारी किया गया है, जिसमें अमेरिकी युद्धपोतों पर ड्रोन और मिसाइल हमले दिखाए गए हैं. यह वीडियो चेतावनी के तौर पर सामने आया है, जबकि दोनों देश परमाणु समझौते पर बातचीत भी कर रहे हैं.
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के माहौल में एक नया मोड़ आया है. ईरान की तरफ से जारी एक AI वीडियो ने माहौल को और गरमा दिया है. इस वीडियो में अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले की झलक दिखाई गई है, जिसे चेतावनी के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.
दो मिनट से ज्यादा के इस वीडियो में दिखाया गया है कि ईरानी ड्रोन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन की तरफ बढ़ते हैं. इसके साथ ही कई मिसाइलें दागी जाती हैं, जो अमेरिकी जहाजों पर हमला करती नजर आती हैं. हमले के दौरान अमेरिकी सैनिकों के बीच अफरातफरी का माहौल दिखाया गया है. नौसैनिक वॉकी-टॉकी पर बात करते दिखाई देते हैं और फिर हमले के बाद भागते नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: 7 साल से ज्यादा की कैद, यात्रा पर लगा बैन... नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को ईरान ने सुनाई कड़ी सजा
वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि ईरानी नौसैनिक जहाज अमेरिकी युद्धपोतों को चारों तरफ से घेर लेते हैं. ड्रोन का एक बड़ा समूह जहाजों से टकराता दिखाया गया है और सबमरीन को भी हमले में शामिल दिखाया गया है. अंत में जहाज पर आग लगने और अमेरिकी सैनिकों को बंदी बनाए जाने का सीन दिखाया गया है.
परमाणु समझौते पर बातचीत जारी, लेकिन चल रही जुबानी जंग
यह वीडियो ऐसे समय में जारी हुआ है जब दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज है. अमेरिका की तरफ से हमले की चेतावनियां दी जा रही हैं, जबकि ईरान जवाबी कार्रवाई की बात कर रहा है. दूसरी ओर, परमाणु समझौते पर बातचीत भी जारी है. 6 फरवरी को ओमान में पहले दौर की वार्ता हुई, जो किसी नतीजे पर नहीं पहुंची. हालांकि अमेरिका ने दूसरे दौर की बातचीत की इच्छा जताई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











