
US में उठी PAK जेल में बंद इमरान को रिहा करने की मांग, 46 अमेरिकी सांसदों ने लिखी चिट्ठी
AajTak
अमेरिकी सांसदों ने यह चिट्ठी जो बाइडेन को लिखी है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी पर महज कुछ दिनों के ही मेहमान हैं. बाइडेन को लिखे पत्र में सांसदों ने लिखा है कि कांग्रेस के 46 सदस्यों ने बाइडेन से जेल में बंद इमरान खान की रिहाई के लिए कदम उठाने और कार्रवाई करने की अपील की है.
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रिहा कराने की मांग अब अमेरिका में भी उठने लगी हैं. इमरान की रिहाई के लिए अमेरिका के 40 से ज्यादा सांसदों ने चिट्ठी लिखी है. इन सांसदों ने इमरान के खिलाफ लिए गए एक्शंस की भी निंदा की है.
अमेरिकी सांसदों ने यह चिट्ठी जो बाइडेन को लिखी है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी पर महज कुछ दिनों के ही मेहमान हैं. बाइडेन को लिखे पत्र में सांसदों ने लिखा है कि कांग्रेस के 46 सदस्यों ने बाइडेन से जेल में बंद इमरान खान की रिहाई के लिए कदम उठाने और कार्रवाई करने की अपील की है.
ट्रंप-बाइडेन दोनों की पार्टियों के सांसद
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की अमेरिकी विंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की है. इसमें खास बात यह है कि बाइडेन को चिट्ठी लिखने वाले सांसदों में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी (रिपब्लिकन) के सांसद भी शामिल हैं. हालांकि, कुछ सांसद डेमोक्रेट्स के भी हैं. इस मामले में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के 46 सदस्यों का प्रतिनिधित्व सुसान वाइल्ड और जॉन जेम्स कर रहे हैं.
मानवाधिकारों की बहाली की भी मांग
इमरान खान की पार्टी PTI का दावा है कि पत्र में अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम की भूमिका की आलोचना की गई है. इसके साथ ही‘राजनीतिक कैदियों की रिहाई, मानवाधिकारों की बहाली और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के सम्मान की सार्थक वकालत करने की बात भी कही गई है. हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि अमेरिकी सांसदों की इस चिट्ठी से पाकिस्तान की सरकार भड़क कई है. पाकिस्तान ने इसकी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक स्थिति और चुनावी प्रक्रिया की अधूरी समझ से उपजा बताया है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










