
US: जो बाइडेन को गोली मारने की धमकी देने वाला डोनाल्ड ट्रंप का समर्थक ढेर, FBI ने लिया एक्शन
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को FBI ने मार गिराया है. मारे गए शख्स ने सोशल मीडिया पर बंदूक साफ करते हुए अपनी फोटो पोस्ट कर लिखा था,'सुना है बाइडने यहां आने वाले हैं.'
अमेरिकी राष्ट्रपति को जान से मारने की धमकी देना एक ट्रंप समर्थक को भारी पड़ गया. यूएस की जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने धमकी देने वाले व्यक्ति को मार गिराया है. अब एफबीआई इस बात की पड़ताल कर रही है कि आखिर 70 वह शख्स बाइडेन की हत्या करने की धमकी क्यों दे रहा था.
अमेरिकी मीडिया हाउस एबीसी न्यूज के मुताबिक जो बाइडेन अमेरिका के पश्चिमी राज्य यूटा (Utah) में भाषण देने के लिए जाने वाले थे. जब इस बात की जानकारी यूटा के प्रोवो शहर में रहने वाले 70 साल के क्रेग रॉबर्टसन (Craig Robertson) को मिली तो उसने सोशल मीडिया पर बाइडेन के खिलाफ एक पोस्ट की.
कमला हैरिस को भी दी थी धमकी
पोस्ट में रॉबर्टसन ने बंदूक की नली साफ करती हुई अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'मैंने सुना है कि बाइडेन यूटा आ रहे हैं. बेवकूफ का स्वागत है'. पोस्ट में रॉबर्टसन ने बाइडेन के अलावा उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और यूएस के अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड को भी धमकी दी. उसने लिखा,'अमेरिका के राष्ट्रपति की हत्या करने का यह बिल्कुल सही समय है. पहले बाइडेन और फिर कमला.'
गिरफ्तार करना चाहती थी FBI
रॉबर्टसन की इस धमकी के बाद FBI ने उनके प्रोवो शहर में स्थित घर पर छापा मारा. एजेंसी वाले आरोपी को गिरफ्तार करना चाहते थे, लेकिन बाद में पता चला कि उसे गोली मार दी गई. इस घटना को FBI गुप्त रखने की कोशिश कर रही है. फिलहाल, एजेंसी की तरफ से मरने वाले शख्स की पहचान भी नहीं की गई है. लेकिन स्थानीय पत्रकारों ने उसके बारे में जानकारी जुटा ली है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









