
'US के साथ नहीं कर पाएंगे कारोबार, कड़े प्रतिबंध लगेंगे', ईरानी तेल खरीदने वाले देशों को ट्रंप की धमकी
AajTak
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा 'अलर्ट: ईरानी तेल या पेट्रोकेमिकल उत्पादों की कोई भी खरीद तुरंत बंद होनी चाहिए. कोई भी देश या व्यक्ति जो ईरान से किसी भी मात्रा में तेल या पेट्रोकेमिकल्स खरीदेगा, वह अमेरिका के द्वितीयक प्रतिबंधों के दायरे में आएगा.' उन्होंने आगे लिखा, 'ऐसे देशों या लोगों को अमेरिका के साथ किसी भी रूप में व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों को खरीदने वाले देशों या व्यक्तियों पर कड़े प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो भी ईरानी तेल या पेट्रोकेमिकल्स की खरीद करेगा, उस पर सेकेंडरी सैंक्शन्स (द्वितीयक प्रतिबंध) लागू किए जाएंगे और ऐसे देशों को अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा 'अलर्ट: ईरानी तेल या पेट्रोकेमिकल उत्पादों की कोई भी खरीद तुरंत बंद होनी चाहिए. कोई भी देश या व्यक्ति जो ईरान से किसी भी मात्रा में तेल या पेट्रोकेमिकल्स खरीदेगा, वह अमेरिका के द्वितीयक प्रतिबंधों के दायरे में आएगा.' उन्होंने आगे लिखा, 'ऐसे देशों या लोगों को अमेरिका के साथ किसी भी रूप में व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
ट्रंप ने ये चेतावनी ऐसे समय पर दी है, जब दो सप्ताह पहले अमेरिका ने चीन की एक रिफाइनरी शानडोंग शेंगशिंग केमिकल लिमिटेड पर ईरानी कच्चे तेल की एक अरब डॉलर से अधिक की खरीद के लिए प्रतिबंध लगाए थे. अमेरिका ने इसके अलावा उन कंपनियों और जहाजों पर भी कार्रवाई की थी जो ईरानी तेल चीन तक पहुंचाने में शामिल थे.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिका आज चीन-आधारित स्वतंत्र रिफाइनरी शानडोंग शेंगशिंग केमिकल कंपनी लिमिटेड पर प्रतिबंध लगा रहा है, जिसने एक अरब डॉलर से अधिक का ईरानी कच्चा तेल खरीदा.
ट्रंप प्रशासन के अनुसार ईरान द्वारा अपने 'शैडो फ्लीट' (गुप्त जहाजी बेड़े) के माध्यम से तेल निर्यात कर राजस्व उत्पन्न करने की कोशिशों को पूरी तरह खत्म करना उनका लक्ष्य है. राष्ट्रपति ट्रंप की अधिकतम दबाव रणनीति के तहत ईरान और उसके सहयोगियों पर सभी प्रतिबंध पूरी सख्ती से लागू किए जाएंगे.
विदेश विभाग ने स्पष्ट किया कि जब तक ईरान अपनी अस्थिर गतिविधियों को वित्तपोषित करने के लिए तेल राजस्व का इस्तेमाल करता रहेगा, तब तक अमेरिका ईरान और प्रतिबंधों से बचने की कोशिश करने वाले उसके साझेदारों को जिम्मेदार ठहराता रहेगा.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








