
अब सोने के सिक्के पर छपेगी डोनाल्ड ट्रंप की फोटो, अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला
AajTak
अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.
अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक खास सोने का सिक्का (स्मारक गोल्ड कॉइन) जारी करने की तैयारी है, जिस पर मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छपी होगी. इस प्रस्तावित 24 कैरेट गोल्ड कॉइन में ट्रंप को 'रिजॉल्यूट डेस्क' पर झुके और मुट्ठी भींचे हुए दर्शाया गया है.
अमेरिका (United States) ने 4 जुलाई 1776 को स्वतंत्रता की घोषणा की थी. इस दिन अमेरिकन डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस (United States Declaration of Independence) को अपनाया गया, जिसमें 13 अमेरिकी उपनिवेशों ने ग्रेट ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया. इसी कारण हर साल 4 जुलाई को आतिशबाजी, परेड और उत्सव के साथ अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है.
अमेरिका में यह पहली बार नहीं है जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति की तस्वीर स्मारक सोने के सिक्के पर छप रही है. इससे पहले कॉल्विन कूलिज 1926 में अमेरिका की आजादी के 150 साल पूरे होने पर जारी स्मारक सिक्के में जॉर्ज वॉशिंगटन के साथ नजर आए थे. हालांकि, अमेरिकी कानून आमतौर पर किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर को मुद्रा पर छापने की अनुमति नहीं देता.
यह भी पढ़ें: 'दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज', ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद ईरान का बयान
सिक्के के डिजाइन को मिल गई मंजूरी
अमेरिकी 'कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स' ने 19 मार्च को इस सिक्के के डिजाइन को मंजूरी दे दी है. हालांकि, सिक्के के आकार और इसे ट्रंप की तस्वीर के साथ जारी करने को लेकर औपचारिक स्वीकृति मिलनी अभी बाकी है. अमेरिकी ट्रेजरी के अधिकारी ब्रैंडन बीच ने कहा कि यह सिक्का देश की लोकतांत्रिक भावना और 250 साल की विरासत को दर्शाने के लिए तैयार किया जा रहा है, और इसके लिए ट्रंप से बेहतर प्रतीक कोई नहीं हो सकता.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.









