
कहानी मेरी जुबानी: बेरूत में जंग के बीच इंसानियत की मिसाल... लोग बांट रहे उम्मीद और भोजन, मौत के साये में जिंदगी
AajTak
बेरूत में जंग और विस्थापन के बीच आम लोग एक-दूसरे की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं, जहां हर दिन छोटे प्रयास बड़ी उम्मीद बन रहे हैं. लोग खाना, पानी, गर्म कपड़े जैसे चीजों दूसरे लोगों को देकर इस संकट की घड़ी में मदद कर रहे हैं.
लेबनान की राजधानी बेरूत में सूरज अभी पूरी तरह निकला भी नहीं था. एक पुरानी, घिसी हुई वैन एक तरफ रुकी. पीछे का दरवाजा खुला. अंदर चावल, दाल, और अभी-अभी बनी गर्म रोटियां, करीने से लपेटी हुई. सौ खाने के डिब्बे.
हुसैन ने मुझसे कहा, लगभग माफी मांगते हुए, "सौ खाने हैं. शायद कम पड़ें." वो पिछले दस दिनों से यही कर रहा है. हर सुबह त्रिपोली से बेरूत. जब से लोगों को घर छोड़ने के आदेश मिले और लाखों लोग सड़कों पर आ गए.
जब वैन रुकती है तो लोग पहले से इंतजार में होते हैं. कोई धक्का-मुक्की नहीं. कोई शोर नहीं. बस थके हुए चेहरे. बच्चों को गोद में उठाए माएं. हाथों में छोटे-छोटे थैले जिनमें शायद पूरी जिंदगी समेटी हुई है. हुसैन ने अपने साथियों से धीरे से कहा, "पहले बच्चों को दो." किसी ने कोई सवाल नहीं किया.
यहां हर तरफ कहानियां हैं. एक के बाद एक. सब एक जैसी, सब अलग. एक मां ने बताया कि वो आधी रात को घर से निकली सिर्फ कागज और एक कंबल लेकर. एक बुजुर्ग ने कहा कि नींद नहीं आती. डर से नहीं, बल्कि इसलिए कि बार-बार यही सोचता है कि जो घर ताला लगाकर आया हूं वो अभी भी खड़ा है या नहीं. करीब दस लाख लोग बेघर हैं. आधे से ज्यादा सिर्फ दक्षिणी बेरूत से. यह संख्या इतनी बड़ी है कि दिमाग इसे समझ नहीं पाता. जब तक आप किसी स्कूल में न जाएं जो अब शरणस्थली बन गया हो. जहां क्लासरूम में किताबों की जगह गद्दे बिछे हों. जहां हर कोना किसी और का दर्द उठाए हो.
यह भी पढ़ें: Ground Report: जंग की आफत के बीच बेरूत में मनी ईद... ऐसा था नजारा
लेकिन इस सब के बीच कुछ और भी हो रहा है. जिस औरत ने कल हुसैन से खाना लिया था वो आज खाना बांटने में मदद कर रही है. जो लड़का कल खाली हाथ आया था वो आज रात को कंबल बांट रहा है. किसी ने गाड़ी की बैटरी से फोन चार्ज करने का इंतजाम किया. ताकि लोग अपने घरवालों को बता सकें कि "हम ठीक हैं. हम जिंदा हैं."

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









