
कतर में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, रूटीन ड्यूटी के वक्त हादसा, 7 की मौत
AajTak
कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.
कतर के समुद्री इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. रविवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई. कतर और तुर्की के रक्षा मंत्रालयों ने इस हादसे की पुष्टि की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कोई हमला नहीं था, बल्कि हेलीकॉप्टर में आई किसी तकनीकी खराबी की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ.
न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर अपनी रूटीन ड्यूटी पर निकला था, तभी अचानक इसमें खराबी आ गई और यह सीधे समुद्र में जा गिरा. इस हादसे ने दोनों देशों की सेनाओं को झकझोरकर रख दिया है. मरने वालों में 4 जवान कतर की सेना के थे, जबकि एक सदस्य कतर-तुर्की की जॉइंट फोर्स का हिस्सा था. इनके अलावा, हेलीकॉप्टर में मौजूद 2 टेक्नीशियनों ने भी अपनी जान गंवा दी.
हादसे के बाद तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर गहरा दुख जताया है. उन्होंने साफ किया कि इस दुखद घटना के बावजूद तुर्की और कतर के बीच सैन्य सहयोग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. दोनों देशों के बीच जो भी समझौते और सैन्य प्लान चल रहे हैं, वे बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगे. कतर और तुर्की की सेनाएं अक्सर एक साथ ट्रेनिंग और मिशन में हिस्सा लेती हैं और यह हादसा उसी कड़ी का हिस्सा था.
फिलहाल, अधिकारी इस बात की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि आखिर वह कौन सी तकनीकी खराबी थी जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया. इस घटना के बाद कतर और तुर्की की सेनाओं में शोक की लहर है.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.










