
US के युद्धपोत पर बमबारी, लड़ाकू विमान ध्वस्त, समंदर में खून-ही-खून... पोस्टर जारी कर ईरान ने दी चेतावनी
AajTak
तेहरान के एंगेलाब चौक पर लगाए गए एक खौफनाक पोस्टर के जरिए ईरान ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई से दूर रहने की चेतावनी दी है. इस पोस्टर में अमेरिकी युद्धपोत, तबाह फाइटर जेट और खून बहता समंदर दिखाया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव की गंभीर तस्वीर सामने आई है.
अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान ने एक बेहद आक्रामक और डराने वाला संदेश दुनिया के सामने रखा है. ईरानी अधिकारियों ने राजधानी तेहरान के एंगेलाब स्क्वायर में एक विशाल होर्डिंग पर ऐसा पोस्टर लगाया है, जिसे अमेरिका के लिए सीधी सैन्य चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.
इस पोस्टर में ऊपर से देखा गया एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर दिखाया गया है, जिसके डेक पर फाइटर जेट्स जलते और विस्फोट करते नजर आ रहे हैं. डेक पर शव बिखरे हैं और खून की लकीरें समुद्र में बहती हुई अमेरिकी झंडे की धारियों जैसी आकृति बनाती दिख रही हैं. पोस्टर पर लिखा गया है, "अगर तुम हवा बोओगे, तो तुम बवंडर काटोगे" यानी "अगर आप परेशानी की शुरुआत करेंगे, तो बदले में आपको उससे कहीं बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी."
यह भी पढ़ें: ईरान में खामेनेई की सेना ने 36000 लोगों को मार डाला... 8-9 जनवरी ईरानियों के लिए बनी कयामत की रात
यह पोस्टर ऐसे वक्त में सामने आया है, जब अमेरिकी नौसेना का यूएसएस अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर और उसके साथ कई युद्धपोत मध्य पूर्व की ओर बढ़ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि ये तैनाती "एहतियातन" की जा रही है. ट्रंप ने कहा था, "हमारे पास एक विशाल फ्लीट उस दिशा में बढ़ रही है और हो सकता है कि हमें इसका इस्तेमाल न करना पड़े."
'उंगली ट्रिगर पर...', ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी
ईरान की ओर से भी सख्त तेवर देखने को मिल रहे हैं. रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि उनकी फोर्स "पहले से ज्यादा तैयार है और उंगली ट्रिगर पर है." एंगेलाब स्क्वायर वही जगह है, जहां ईरान सरकार राष्ट्रीय और राजनीतिक संदेशों के लिए समय-समय पर पोस्टर बदलती रहती है.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










