
Urfi Javed ने शेयर किया बिकिनी वीडियो, ट्रोल्स को दिया जवाब- मैं टॉप पर हूं...
AajTak
वीडियो में उर्फी जावेद बिकिनी पहने हुए हैं. उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है और एक साइड पर फूल लगाया हुआ है. वीडियो में उर्फी सीढ़ी उतरती हैं और पोज करती हैं. उर्फी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'वो मुझे पसंद नहीं करते क्योंकि मैं टॉप पर हूं.'
उर्फी जावेद अपनी अदाओं के साथ दिन की शुरुआत कर चुकी हैं. बॉलीवुड के गलियारों में जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चर्चे हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उर्फी जावेद बिकिनी पहने मौज कर रही हैं. उर्फी ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्हें फ्लोरसेंट पिंक और येलो कलर की बिकिनी पहने देखा जा सकता है.
उर्फी ने शेयर की वीडियो
वीडियो में उर्फी जावेद बिकिनी पहने हुए हैं. उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है और एक साइड पर फूल लगाया हुआ है. वीडियो में उर्फी सीढ़ी उतरती हैं और पोज करती हैं. उनके पीछे दो बड़े मटके रखे हुए हैं. उर्फी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'वो मुझे पसंद नहीं करते क्योंकि मैं टॉप पर हूं.'
Sonam Kapoor की ससुराल में हुई चोरी, पुलिस ने बरामद किया कैश और जूलरी
उर्फी जावेद के फैंस इस वीडियो पर फिदा हो गए हैं. वहीं ट्रोल्स एक बार फिर उनके पीछे पड़ गए हैं. ट्रोल्स का कहना है कि कम से कम रमजान के महीने में तो उर्फी ढंग के कपड़े पहन सकती हैं. एक यूजर ने उर्फी के टैलेंट पर कमेंट लिख डाला है. यूजर ने लिखा, 'टैलेंट की भरपूर कमी अक्सर कपड़े उतरवा देती है. पहले सुना था, आज कल के टीवी और फिल्मों वाले साबित करके दिखा रहे हैं.'
दूसरी बार आलिया को विदा करेंगी मां सोनी राजदान, जानें कब हुई पहली विदाई

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












