
UPSSSC Jobs: यूपी में मोहर्रिर के पदों पर निकली भर्तियां, 40 साल तक के लोग करें अप्लाई
AajTak
UPSSSC Moharir Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने करीब 92 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं. इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यहां पढ़िए नौकरी से जुड़ी बाकी जरूरी डिटेल्स.
UPSSSC Moharir Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में मोहर्रिर के 92 पदों पर भर्ती निकली है. इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास साल 2021 में पीईटी पास होने का सर्टिफिकेट हो और किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण हों.
निदेशालय में मोहर्रिर के पदों पर आवेदन करने के लिए 25 रुपये का शुल्क रखा गया है. उम्मीदवार upsssc.gov.in में जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर और संशोधन की अंतिम तिथि 25 नवंबर है.
UPSSSC Moharir Recruitment 2022: Age Limit
इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है. आयु की गणना 1 जुलाई 2022 के अनुसार की जाएगी.आरक्षित वर्ग के लोगों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी.
UPSSSC Moharir Recruitment 2022: पदों का विवरण
आयोग ने जनरल कैटेगरी के लिए 41 पद, आर्थिक रूप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 9 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 21 पद,एससी कैटेगरी के लिए 19 पद, एसटी के लिए 2 पद मिलाकर कुल 91 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को UPSSSC PET 2021 में उनके स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











