
UPSC Mains Exam 2025: स्मार्ट वॉच, फैंसी बोतलें समेत कई आइटम्स पर सख्त पाबंदी, जानें परीक्षा के नए नियम
AajTak
UPSC Mains परीक्षा में उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर समय से पहले पहुंचना होगा, क्योंकि प्रत्येक सत्र से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा. परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, फैंसी बोतलें, स्टोरेज डिवाइस, किताबें, बैग और महंगी वस्तुएं लाने पर प्रतिबंध है. केवल पारदर्शी पानी की बोतल, साधारण कलाई घड़ी, पेन, पेंसिल, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र ले जाने की अनुमति है.
UPSC Mains Exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग कल से यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (CSE Mains) आयोजित करने वाला है. परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त के बीच दो पालियों में आयोजित की जाएगी. सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दोपहर का सेशन दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा और शाम 5:30 बजे तक चलेगा.
हॉल टिकट ले जाना ना भूलें, यहां से डाउनलोड करें
इससे पहले, आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर 'ई-एडमिट कार्ड' के अंतर्गत अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की तिथियां और कार्यक्रम
इस वर्ष, यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणामों में, 14,161 उम्मीदवार पास हुए हैं और यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं. यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का लिखित चरण है. मुख्य परीक्षा के बाद, पास उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.
याद रखें ये जरूरी गाइडलाइंस

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












