
UPSC IAS Exam 2021 Postponed: सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, ये है नई एग्जाम डेट
AajTak
UPSC IAS Exam 2021 Postponed: कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविला सेवा प्री की परीक्षा स्थगित कर दी है. यह परीक्षा 27 जून को होनी थी.
UPSC IAS Exam 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 27 जून को होने जा रही सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा को स्थगित कर दिया है. देश में बेकाबू होती कोरोना महामारी को देखते हुए UPSC ने परीक्षा को स्थगित कर दिया है. इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आधिकारिक नोटिस जारी की गई है. परीक्षा अब 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस चेक कर सकते हैं. जारी नोटिस के अनुसार, "कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के कारण, संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 को स्थगित कर दिया है, जो 27 जून, 2021 को आयोजित होने वाली थी. अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी."More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












