
UPPSC Exam Calendar 2025 जारी, यहां चेक करें आने वाली परीक्षाओं की डेट
AajTak
UPPSC Exam Calendar 2025: यूपीपीएससी ने 2025 का अपना एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके साथ ही यूपीपीएससी प्रीलिम्स सहित पूरे साल होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तिथि और अन्य जानकारी दी गई है.
UPPSC Calendar: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2025 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. कैलेंडर के मुताबिक इस साल सबसे पहले स्टाफ नर्स यूनानी 2023 की मुख्य परीक्षा 16 फरवरी और आयुर्वेदिक की 23 फरवरी को होने वाली है.
इसके अलावा पीसीएस प्रीलिम्स 2025 12 अक्टूबर को होगा. उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय सेवा सहायक कुलसचिव की परीक्षा मार्च को आयोजित की जाएगी. इसके अलावा आरओ एआरओ, बीईओ, पीसीएस जे और एपीओ भर्ती परीक्षाओं के लिए तिथि रिजर्व रखी गई है.
कई परीक्षाओं के लिए तिथियां की गई हैं आरक्षित आरओ एआरओ (समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्रीलिम्स परीक्षा 2023) को लेकर आयोग ने कहा कि गठित समिति की रिपोर्ट प्राप्त हो जाने के बाद ही रिजर्व तिथियों पर ही परीक्षा ली जाएगी. वहीं राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य के पदों पर चयन संबंधी परीक्षा के लिए विभाग से अनुमोदन के बाद विज्ञापन निकाला जाएगा और फिर इसके लिए रिजर्व तिथि पर ही परीक्षा होगी.
इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता, सहायक, खंड शिक्षा अधिकारी की ई अधियाचना मिलने के बाद विज्ञापन निकालकर, फिर रिजर्व तिथियों पर परीक्षाएं ली जाएंगी.
यहां देखें एग्जाम कैलेंडर विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित अभ्यर्थी 2025 का एग्जाम कैलेंडर देखने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट - https://uppsc.up.nic.in/ पर जाकर इंपोर्टेंट सेगमेंट में जाएं और यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 न्यू पर जाकर क्लिक करें. उन्हें पूरे साल होने वाली यूपीपीएससी की ओर से आयोजित परीक्षाओं की सूची और तिथिवार मिल जाएगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











