
UPPSC विवाद: चौथे दिन अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के साथ सियासी जंग भी तेज, सपा-बसपा ने बीजेपी को घेरा
AajTak
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में किए गए बदलावों के कारण उनकी रैंकिंग और चयन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इसे लेकर कई विपक्षी पार्टी के नेताओं ने सरकार को घेरा है. वहीं, केशव प्रसाद मोर्य का कहना है कि विपक्षी दल छात्रों को नाम पर राजनीति कर रहा है.
प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) हेड ऑफिस के बाहर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन और तेज हो गया है. एस्पिरेंट स्टूडेंट्स का पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से प्रदर्शन स्थल पर तनाव और टकराव बढ़ गया है. छात्रों की मांग है कि दिसंबर में होने वाली समीक्षा अधिकारी (RO)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा और पीसीएस सबऑर्डिनेट परीक्षा को एक ही दिन व एक ही शिफ्ट में आयोजित कराना चाहिए. वही आयोग अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा कराने पर अड़ा हुआ है.
इसी बीच, छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन में सियासी रंग भी देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं, विपक्षी नेताओं ने बीजेपी को छात्रों के इस आंदोलन का जिम्मेदार बताया है.
सपा अध्यक्ष ने साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'युवा विरोधी भाजपा का छात्राओं और छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय कृत्य है. इलाहाबाद में UPPSC में धांधली को रोकने के लिए अभ्यर्थियों ने जो जब मांग बुलंद की तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी. हम फिर दोहराते हैं : नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं. हम युवाओं के साथ हैं.' उन्होंने आगे लिखा, 'अब हर हाथ में तिरंगा लहराएगा!, भाजपा का ज़ुल्म सहा न जाएगा.'
बता दें कि छात्र PCS और RO/ARO परीक्षा को एक ही दिन कराने और नॉर्मलाइजेशन मेथड को हटाने की मांग कर रहे हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस ट्वीट के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. हमारी प्राथमिकता है कि सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी और निष्पक्ष हों, मानकीकरण की समस्या का भी समाधान हो, जिससे हर योग्य उम्मीदवार को उसका हक मिले.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









