
'UPA ने 10 साल में जो नुकसान किया, हमारे 4-5 साल उसकी सफाई में निकल गए', बैंकों के सवाल पर बोलीं वित्त मंत्री
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने यूपीए सरकार की विफलताओं और मोदी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था में लाए सुधारों की चर्चा की। राहुल गांधी के 'मेक इन इंडिया' आलोचना पर भी प्रतिक्रिया दी और चीन के मुद्दे पर कांग्रेस की स्थिति को उजागर किया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. आजतक से खास बातचीत में उन्होंने राहुल के दावों को खारिज किया और दावा किया कि यूपीए की सरकार में कुछ भी नहीं हुआ था. उन्होंने कहा कि इकोनॉमी की हालत पर ही बात कर लेते हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि उनके 10 साल के कार्यकाल में इकोनॉमी नीचे से पांचवें नंबर पर थी और मोदी जी ने इकोनॉमी को ऊपर से पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया. उन्होंने कहा कि दस साल में जो उन्होंने (यूपीए सरकार) ने किया, उसे साफ करने में हमें चार-पांच साल लग गए.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंक और व्यवसायों के कथित खस्ता हाल का भी दावा किया और कहा कि राहुल गांधी को औकात नहीं है बोलने की. उन्होंने दावा किया कि यूपीए के दस साल में व्यवसायी अपने काम पर ताला लगा रहे थे. बैंकों को कितना नुकसान हुआ और बैंकों की वजह से इस देश की इकोनॉमी को कितना ज्यादा नुकसान हुआ. जिन्हें बैंक से बेनिफिट मिला वो इस देश से चले गए. उनके कार्यकाल में इकोनॉमिक ऑफेंडर्स पैसा लेकर भाग गए.
यह भी पढ़ें: 'मैन्युफैक्चरिंग के नाम पर हम सिर्फ चाइनीज मोबाइल असेंबल कर रहे हैं', मेक इन इंडिया पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
बैंकों के नुकसान की हम कर रहे भरपाई!
वित्त मंत्री ने बताया कि बैंकों का जितना नुकसान हुआ है, ईडी के द्वारा उनके कार्यकाल में जो लोग पैसा लेकर भाग गए, उनकी संपत्ति को हम जब्त करके, कोर्ट ऑर्डर के बाद आज 18-22 हजार करोड़ रुपये बैंक को वापस दिए जा रहे हैं, तो उनकी (राहुल गांधी) औकात नहीं है बोलने की.
'चीन ने जमीन कब्जाई', राहुल के इस दावे पर क्या बोलीं सीतारमण?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









