
UP Panchayat Chunav 2021: एक जिले में 1 दिन में ही होंगे पंचायत चुनाव
AajTak
यूपी में मार्च के पहले सप्ताह में पंचायत चुनाव के आरक्षण की सूची जारी हो हो सकती है, जिसके बाद ही चुनाव की औपचारिक घोषणा की जाएगी. इसके अलावा इस बार चुनाव आयोग ने तय किया है कि एक जिले में एक ही दिन पंचायत चुनाव कराए जाएंगे. यूपी का निर्वाचन आयोग चुनावी तैयारियों में तेजी से जुटा है.
उत्तर प्रदेश में इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर सभी की निगाहें लगी हुई है. मार्च के पहले सप्ताह में आरक्षण की सूची जारी हो हो सकती है, जिसके बाद ही चुनाव की औपचारिक घोषणा की जाएगी. इसके अलावा इस बार चुनाव आयोग ने तय किया है कि एक जिले में एक ही दिन पंचायत चुनाव कराए जाएंगे. यूपी का निर्वाचन आयोग चुनावी तैयारियों में तेजी से जुटा है. वहीं, इस बार पंचायत चुनाव में करीब 13 लाख 40 हजार कार्मिक तैनात किए जाएंगे. पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगाए जाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिंग बूथ पर रवाना होने से पहले ही टीए-डीए की राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी. इसके अलावा चुनाव में लगने वाले कर्मचारियों का निर्वाचन आयोग दस लाख का बीमा भी कराए गया.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










