
UP MLC election: जयंत गए राज्यसभा, अखिलेश पर बढ़ गया स्वामी प्रसाद, इमरान मसूद और राजभर का दबाव?
AajTak
उत्तर प्रदेश की 13 MLC सीटों के लिए 20 जून को चुनाव होने हैं. राज्यसभा के लिए सपा ने आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को समर्थन किया है और अब सहयोगी ओम प्रकाश राजभर अपने बेटे के लिए MLC की एक सीट की दावेदारी कर रहे हैं. वहीं, बीजेपी छोड़कर सपा में आने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य और कांग्रेस छोड़कर आए इमरान मसूद भी एमएलसी की लाइन में हैं.
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के बाद अब विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. राज्यसभा में यूपी कोटे से बीजेपी के 8 और सपा के 3 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है, लेकिन असल लड़ाई अब 20 जून को होने वाली 13 एमएलसी सीटों के लिए है. रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और कपिल सिब्बल को सपा के कोटे से राज्यसभा भेजने के बाद अखिलेश यादव पर सहयोगी दल और दूसरे पार्टियों से आए नेताओं की दावेदारी से दबाव बढ़ता जा रहा है.
सपा कोटे से एमएलसी बनने के लिए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से लेकर इमरान मसूद और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बेटे तक दावेदारी कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ अखिलेश यादव के करीबी सुनील साजन से लेकर संजय लाठर और उदयवीर सहित कई नेता भी एमएलसी बनने की लाइन में हैं. इस तरह एमएलसी चुनाव में सपा की हालत एक अनार और बीमार वाली है. ऐसे में देखना है कि अखिलेश यादव एमएलसी चुनाव में क्या राज्यसभा की तरह ही फॉर्मूला आजमाएंगे या फिर कोई नया सियासी दांव चलेंगे?
बीजेपी और सपा को मिलेंगी कितनी सीटें?
उत्तर प्रदेश में कुल 100 विधान परिषद सीटें है, जिनमें से विधानसभा कोटे के 13 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल छह जुलाई को समाप्त हो रहा है. ऐसे में इन 13 एमएलसी सीटों पर 20 जून को चुनाव होने हैं, जिसके लिए नामांकन 2 से 9 जून तक दाखिल किए जाएंगे. 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 13 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे. इस तरह 20 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी. इस तरह नतीजे 20 जून को घोषित कर दिए जाएंगे.
यूपी विधानसभा के आंकड़ों के लिहाज से देखें तो विधान परिषद की 13 सीटों में से बीजेपी को आठ से नौ सीटें मिल सकती हैं जबकि सपा को चार से पांच सीट मिलने की संभावना है. यूपी में कुल 403 विधायक हैं, जिनमें से बीजेपी गठबंधन के 273 और सपा गठबंधन के 125 विधायक हैं. इसके अलावा एक बसपा, दो कांग्रेस और दो सीटें जनसत्ता पार्टी के हैं. इस तरह एक विधान परिषद सीट को जीतने के लिए करीब 30 मतों की आवश्यकता होगी.
क्या स्वामी प्रसाद मौर्य बनेंगे एमएलसी?

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





