
UP ELECTIONS 2022: यूपी में लावारिस पशुओं का आतंक क्यों एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है?
AajTak
UP elections 2022: यूपी सरकार बनने के बाद 2017 में योगी सरकार का सबसे बड़ा वादा था कि वह राज्य में लावारिस पशुओं की बेहतर देखरेख के लिए गौशालाएं बनाएगी और बेहतर प्रबंधन करेगी. सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और अब जब फिर से उत्तर प्रदेश नई सरकार चुनने के लिए तैयार है तो 5 साल पहले किए गए वो वादे जमीन पर कितने कारगर हुए हैं? क्यों उत्तर प्रदेश में पशुओं का आतंक एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है?
यूपी सरकार बनने के बाद 2017 में योगी सरकार का सबसे बड़ा वादा था कि वह राज्य में लावारिस पशुओं की बेहतर देखरेख के लिए गौशालाएं बनाएगी और बेहतर प्रबंधन करेगी. सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और अब जब फिर से उत्तर प्रदेश नई सरकार चुनने के लिए तैयार है तो 5 साल पहले किए गए वो वादे जमीन पर कितने कारगर हुए हैं? क्यों उत्तर प्रदेश में लावारिस पशुओं का आतंक एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है? लावारिस पशुओं ने उत्तर प्रदेश के किसानों का क्या हाल किया है? आज इस विशेष रिपोर्ट में समझने की कोशिश करेंगे. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की धुर विरोधी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कई बार इन पशुओं का मुद्दा उठाया है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










