
UP Election 2022: योगी पर ब्राह्मणों की अनदेखी के आरोप, बिकरू गांव के लोग किसे देंगे वोट? देखें क्या कहा
AajTak
राजनीति में हमेशा जाति और धर्म का दबदबा रहा है. चुनाव में किसी पार्टी का टारगेट जाति होती है तो किसी का धर्म. ये मुद्दे हमेशा ही चुनाव से पहले उठने लगते हैं. इस बीच अगर बात योगी आदित्यनाथ की करें तो उन पर विरोधियों का आरोप है कि अगड़ी जातियों में सीएम योगी राजपूतों के लिए ज्यादा काम करते हैं और ब्राह्मणों के लिए नहीं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वोटर भी ऐसा ही सोचते हैं? क्या उनके मन में भी यही मनभेद है? इस रिपोर्ट में देखें कि आखिर क्यों हैं योगी पर ब्राह्मणों की अनदेखी के आरोप और उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर विकास दुबे के गांव बिकरू के लोग किसे देंगे वोट.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












