
UP election 2022: यूपी में ठाकुरवाद के आरोपों पर क्या बोले CM योगी के डिप्टी दिनेश शर्मा?
AajTak
UP Assembly Election 2022: यूपी के बड़े ब्राह्मण नेता और डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा बोले कि एक समय शिखा रखना और कलावा बांधना हीन भाव का परिचायक समझा जाने लगा था लेकिन अब चीजें बदल गई है.
UP Election news: उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण इस बार किस वोट कर रहा है? यूपी के टोटल वोटर का 10 फीसदी ब्राह्मण वोटर किसको जाएगा ये बड़ा सवाल है? इस मुद्दे पर पंचायत आजतक लखनऊ में यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) से चर्चा हुई. "वो (विपक्ष) ब्राह्मण को वोट बैंक समझ रहे हैं यही उनकी भ्रान्ति है," @drdineshbjp (उपमुख्यमंत्री, यूपी)#LucknowPanchayatAajTak लाइव: https://t.co/fOz5QPkk43#UttarPradeshElections2022 | @chitraaum pic.twitter.com/N9ILPZcw1F

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










