UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने जारी किया थीम सॉन्ग, कहा- मैं कुछ भी कर सकती हूं...
ABP News
UP Election: प्रियंका ने ट्विटर पर थीम सॉन्ग का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान का थीम सॉन्ग. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं, मैं कुछ भी कर सकती हूं.
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अब अपनी पूरी ताकत लगा दी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार बैठकें और जनसभाएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं. इस बार कांग्रेस का फोकस सबसे ज्यादा महिलाओं पर है. पार्टी ने पहले ही 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का एलान कर दिया है. इसके बाद प्रियंका गांधी ने मंगलवार को महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया. अब पार्टी ने अपनी थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है.
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर थीम सॉन्ग का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ''लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान का थीम सॉन्ग. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं, मैं कुछ भी कर सकती हूं.''