
UP Election: 'लड़कियों की आवारगी बढ़ जाएगी' विवादित बयान पर भिड़ीं स्वाति सिंह और अपर्णा यादव
AajTak
UP election: पंचायत आजतक लखनऊ में महिला नेत्रियों के बीच लड़कियों की जिंदगी से जुड़े मसले पर गर्मागर्म बहस हुई. बीजेपी नेता स्वाति सिंह ने पूछा कि लड़कियों में आवारगी बढ़ जाएगी ऐसा कहने वाले सांसद के खिलाफ सपा ने कार्रवाई क्यों नहीं की? वहीं कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि उन्नाव में तो रेप का आरोपी ही बीजेपी का विधायक था.
UP Chunav: यूपी चुनाव के दंगल में क्या है महिलाओं का मिजाज? यूपी की आधी आबादी इस बार किसे वोट देने जा रही है? महिला वोटर के मन में क्या है? इन तमाम मुद्दों पर आयोजित 'पंचायत आजतक लखनऊ' में जोरदार बहस हुई. बीजेपी की तेज तर्रार नेता और यूपी सरकार में महिला और बाल कल्याण मंत्री स्वाति सिंह, समाजवादी पार्टी की नेता अपर्णा यादव और कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने इस चर्चा में अपनी अपनी बातें रखीं. महिला सुरक्षा और महिलाओं पर विवादित टिप्पणियों को लेकर क्या बोलीं @bjpswatisingh, @aparnabisht7 और @aradhanam7000 #LucknowPanchayatAajTak #UttarPradeshElections2022 | @chitraaum pic.twitter.com/hxJ2QMEZf5 "कांग्रेस पार्टी में क्यों नहीं कोई और महिला राष्ट्रिय अध्यक्ष बन जाती हैं," @bjpswatisingh (मंत्री, यूपी सरकार)#LucknowPanchayatAajTak लाइव: https://t.co/fOz5QPkk43#UttarPradeshElections2022 | @chitraaum pic.twitter.com/C2RFX6RrOK

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










