
UP Election: यूपी के 20 फीसदी कौन हैं? योगी ने समझाया, कहा- ये चुनाव 80 बनाम 20 ही है
AajTak
UP election news: आजतक के खास कार्यक्रम पंचायत आजतक लखनऊ में सीएम योगी ने एक बार फिर कहा कि यूपी का विधानसभा चुनाव 80 बनाम 20 फीसदी होने वाला है. उन्होंने कहा कि 20 फीसदी में वे लोग हैं जिन्हें राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम से परेशानी रही है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कहा है कि यूपी का चुनाव 80 बनाम 20 फीसदी का हो गया है. सीएम योगी ने आजतक के खास कार्यक्रम पंचायत आजतक लखनऊ में सीएम योगी ने कहा, "ये चुनाव 80 बनाम 20 फीसदी जाएगा, रिजल्ट 10 मार्च को आने दीजिए. एक तरफ बीजेपी होगी तीन चौथाई सीटों के साथ सरकार बना रही होगी, दूसरी तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा जैसे दल होंगे, जो 20 प्रतिशत की लड़ाई के लिए माथापच्ची करेंगे." 80 बनाम 20 में कौन हैं 20 प्रतिशत? CM @myogiadityanath ने बताया #LucknowPanchayatAajTak लाइव: https://t.co/fOz5QPkk43#UttarPradeshElections2022| @swetasinghat pic.twitter.com/P3NDuPdnmW

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










