
UP Election: भाजपा को लगा झटका, बदायूं के BJP विधायक आरके शर्मा सपा में शामिल
AajTak
उत्तर प्रदेश (UP) में चुनावी घोषणा होने के बाद भाजपा को झटका लगा है. बदायूं (Badaun) जिले की बिल्सी विधानसभा से भाजपा के विधायक आरके शर्मा सपा (SP) में शामिल हो गए. खबर के मुताबिक, उन्होंने सपा प्रमुख की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
उत्तर प्रदेश (UP) के बदायूं जिले की बिल्सी विधानसभा क्षेत्र (Bilsi Assembly Constituency) से विधायक आरके शर्मा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. आरके शर्मा के सपा में शामिल होने से भाजपा को झटका लगा है. इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










