
UP Election: अब योगी के गढ़ में संग्राम, जानिए पूर्वांचल के 10 जिलों की 57 सीटों का गुणा-गणित
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा. इस फेज में 10 जिलों की 57 सीटों पर 676 प्रत्याशी मैदान में हैं. यहां 3 मार्च को वोटिंग होनी है. इसी चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी गोरखपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं. इसके साथ ही एक दर्जन सीटों पर उनके करीबी चुनाव लड़े रहे हैं. ऐसे में पूर्वांचल के इस सियासी संग्राम में योगी की साख दांव पर लगी है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण के लिए 10 जिलों की 57 सीटों पर मंगलवार को प्रचार थम जाएगा. इस चरण में पूर्वांचल के अंबेडकरनगर से गोरखपुर तक की सीटों पर सियासी संग्राम होना है, जहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी चुनावी मैदान में है. योगी की असल परीक्षा इस चरण में होनी है, जो उनका सियासी गढ़ माना जाता है. सपा और बसपा ने पूर्वांचल में बीजेपी के खिलाफ जबरदस्त घेराबंदी कर रखी. ऐसे में देखना है कि सीएम योगी विपक्षी दलों के चक्रव्यूह को कैसे तोड़ पाते हैं?

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










