
UP Board Exams: यूपी बोर्ड एग्जाम्स पर बड़ा अपडेट, 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा इस दिन होगी आयोजित
AajTak
UP Board Exams: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों को यह परीक्षा देनी है, वे परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं.
UP Board 10th 12th Compartment Exam 2022 Date: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं से जुड़ा बड़ा व अहम अपडेट है. हाई स्कूल (10वीं) इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी. पहली पाली में सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक यह परीक्षा आयोजित होगी. वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) कंपार्टमेंट परीक्षा भी 27 अगस्त को होगी, लेकिन यह दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी.
जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय पर डीआईओएस द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर इन परीक्षाओं को संपन्न करवाया जाएगा. हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए डीआईओएस परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे.
बता दें कि यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने आदेश जारी किया है. जिन उम्मीदवारों को यह परीक्षा देनी है, वे परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं. परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को पहुंचना होगा. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे बस राउटर की व्यवस्था रहेगी.
वहीं, पिछले दिनों यूपी प्रयागराज बोर्ड ने कक्षा 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए नया नियम लागू किया है. बोर्ड ने इन कक्षाओं के छात्रों के एग्जाम रजिस्ट्रेशन के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब है कि स्टूडेंट्स अब अपने आधार कार्ड के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.
नये बदलाव को लेकर यूपी बोर्ड ने 4 दिन पहले ही अपनी वेबसाइट को अपडेट किया है. जो छात्र अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन भर रहे हैं, उन्हें अपने आधार के साथ ही रजिस्ट्रेशन करना होगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









