
UP Board Exam 2021 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं पर 20 मई के बाद फैसला संभव
AajTak
UPMSP UP Board Exam 2021 Date: यूपी बोर्ड की परीक्षा में बैठने के लिए लगभग 56 लाख छात्र रजिस्टर्ड हैं. बोर्ड परीक्षाओं को कोरोना महामरी के चलते 15 अप्रैल को स्थगित कर दिया गया था. बोर्ड ने अगले आदेश तक के लिए एग्जाम स्थगित कर दिए थे तथा स्कूल-कॉलेज 20 मई तक बंद रखने का आदेश दिया था.
UPMSP UP Board Exam 2021 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार आगामी 20 मई को फैसला ले सकती है. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बुधवार को कहा है कि राज्य सरकार 20 मई के बाद यूपी बोर्ड और यूनिवर्सिटी/ डिग्री कॉलेज परीक्षाओं पर निर्णय लेगी. उन्होंने कहा है कि अधिकारियों की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ बैठक के बाद इस संबंध में फैसला लिया जाएगा. कोरोना महामारी की स्थिति के अनुसार ही परीक्षाओं पर कोई फैसला लिया जाएगा. प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान 20 मई तक बंद हैं तथा 17 मई तक लॉकडाउन भी लागू है. यूपी बोर्ड की परीक्षा में बैठने के लिए लगभग 56 लाख छात्र रजिस्टर्ड हैं. बोर्ड परीक्षाओं को कोरोना महामरी के चलते 15 अप्रैल को स्थगित कर दिया गया था. बोर्ड ने अगले आदेश तक के लिए एग्जाम स्थगित कर दिए थे तथा स्कूल-कॉलेज 20 मई तक बंद रखने का आदेश दिया था. इससे पहले, छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी और कक्षा 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी थी. इसके बाद अन्य स्टेट बोर्ड भी अपने एग्जाम कोरोना के चलते स्थगित कर चुके हैं. यूपी बोर्ड के छात्र कई दिनों से सोशल मीडिया पर परीक्षा स्थगित करने की मांग उठा रहे हैं, ऐसे में यह देखना होगा कि परीक्षाएं रद्द करना संभव है या बोर्ड एग्जाम और आगे स्थगित किए जाएंगे.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











