
UP Board Exam: कॉपियों की शेप, कलर कोडिंग... यूपी बोर्ड परीक्षाओं में इस बार क्या नया होगा?
AajTak
यूपी बोर्ड ने इस बार बोर्ड परीक्षाओं में काफी बदलाव किए हैं. बताया जा रहा है कि इस बार बोर्ड ने कॉपी की साइज समेत कई बदलाव किए हैं और इस बार टारगेट नकल विहीन परीक्षा करवाना है.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से आयोजित होने वाली 10वीं और12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो चुका है. अब बोर्ड नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है और इस बार परीक्षा को लेकर कई बदलाव भी किए गए हैं. नकल रोकने के लिए यूपी बोर्ड ने इस बार कॉपियों को लेकर भी बदलाव किए हैं. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, कॉपियों की अदला-बदली को रोकने के लिए इस बार कॉपियों का लेआउट पूरी तरह से बदला गया है.
कॉपियों की शेप बदलेगी
इसके पहले जहां कॉपियां चौड़ाई में छात्रों को दी जाती थी अब इस बार बोर्ड की ओर से लेआउट को बदला गया है और लंबाई में परीक्षार्थियों को कॉपियां दी जाएगी. इसके साथ ही इस बार कॉपियों में कलर कोडिंग भी की जा रही है. हालांकि, इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की संख्या को कम कर दिया है.
7448 केंद्रों पर होगी परीक्षा
हाइस्कूल और इंटर मीडियट परीक्षा के लिए इस बार 7448 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इन निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 910 सरकारी राजकीय विद्यालय, 3484 विद्यालय एडेट है और 2354 वित्तविहीन स्कूल है. इस बार परीक्षा केंद्रों को लेकर 8707 आपत्तियां भी आई हैं, जिसे लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन आपत्तियां मांगी थीं. कई विद्यालयों पर आपत्तियां आई हैं, जिसे लेकर परिषद ने सभी आपत्तियों को संबंधित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दिया है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









