
UP: होली के लिए मस्जिदों ने बदला जुमे की नमाज का वक्त, लोगों से की गई यह अपील
AajTak
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की ओर से एडवाइजरी जारी होने के बाद लखनऊ की मस्जिदों में जुमे की नमाज का वक्त बदला गया है.
होली के मद्देनजर लखनऊ की मस्जिदों में जुमे की नमाज का वक्त बदला गया है. इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की ओर से जारी एडवाइजरी पर अम्ल करते हुए मस्जिदों में 12:30 बजे होने वाली नमाज अब 1:30 पढ़ी जाएगी. इसके साथ ही लोगों से अपने घर के पास की मस्जिद में नमाज पढ़ने की अपील की गई है.
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया था कि होली के दिन शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग किसी दूर की मस्जिद में नमाज पढ़ने के बजाय अपने घर के पास की मस्जिद में नमाज पढ़े. इसके साथ ही मस्जिदों से नमाज के समय में बदलाव करने की अपील की गई थी.
दरअसल, इस बार 18 मार्च को ही जुमा, शबे-बरात और होली पड़ रही है. ऐसे में ऐशबाग ईदगाह इमाम खालिद रशीद फरंगी महली ने होली के जश्न के बाद सभी से नमाज की अपील की है. होली और शबे-बारात को लेकर एडवाइजरी जारी की गई थी. फिरंगी महली ने कहा कि जुमा, शबे बरात और होली एक ही दिन होना इत्तेफाक की बात है. इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी में जिक्र किया गया कि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने ईदगाह में आकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली से मुलाकात की और इत्मीनान दिलाया कि तीनों अवसरों पर उचित शांति व्यवस्था बनाई जाएगी और कोई अनहोनी नहीं होने दी जाएगी.
ऐशबाग ईदगाह इमाम खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा था कि यह तीनों अवसर मुसलमानों और हिन्दुओं के लिए एहतिराम और खुशी के होते हैं. उन्होंने 5 सुझाव दिए थे-
यह है सुझाव
1- 18 मार्च को जुमा, शबे बरात और होली पर देश की गंगा जमुनी तहजीब के साथ एक दूसरे के धार्मिक जज्बात का ख्याल रखें. 2- मुसलमान अपने-अपने मोहल्ले की मस्जिद में ही नमाज अदा करें. 3- जिन मस्जिद में जुमे की नमाज़ 12:30 से एक बजे के बीच में होती हैं वहां 30 मिनट आगे बढ़ा दें. 4- शबे बरात में मुसलमान अपने मरहूम रिश्तेदारों के ईसाले सवाब के लिए कब्रिस्तान जाते हैं. वह शाम पांच बजे के बाद ही जायें. 5- जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में जुमे की नमाज का समय 12:45 से बढ़ाकर 18 मार्च को 2 बजे कर दिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











