
UP: हाईकमान ने बनाया मन, योगी कैबिनेट में एके शर्मा को मिलेगा बड़ा रोल! BJP संगठन में नहीं होगा अहम बदलाव
AajTak
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में ही बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में जाएगी. अगले एक या दो हफ़्ते में यूपी कैबिनेट में बड़े फेरबदल होंगे.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अंदरखाने मतभेद की खबरों के बीच पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने लखनऊ में तीन दिन तक मंथन किया. इस मंथन के बाद बड़ी खबर यह है कि यूपी में संगठन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में ही बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में जाएगी. अगले एक या दो हफ़्ते में यूपी कैबिनेट में बड़े फेरबदल होंगे, जिसमें कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है. सूत्रों की माने तो एके शर्मा को यूपी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












