
UP से गोवा तक... BJP में होने जा रहे हैं संगठन के चुनाव, जानें किसे मिली जिम्मेदारी?
AajTak
बीजेपी में पार्टी के अंदरूनी चुनाव होने जा रहे हैं. विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और बिहार का पर्यवेक्षक बनाया गया है. सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया गया है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन के चुनाव कराने की तैयारी कर रही है. पार्टी चीफ जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और प्रदेश इकाई के समन्वय के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी है. इन पर्यवेक्षकों पर ही संगठन के चुनाव कराने की जिम्मेदारी है.
किसे मिली जिम्मेदारी?
> विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और बिहार का पर्यवेक्षक बनाया गया है.
> सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया गया है.
> तरुण चुग को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और लक्षद्वीप का पर्यवेक्षक बनाया गया है.
> शिवप्रकाश को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की जिम्मेदारी मिली है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












