
UP: सीतापुर में 6 मौतों की कहानी उलझी, हत्या के आरोपी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खड़े किए पुलिस की थ्योरी पर सवाल
AajTak
एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हत्या के मामले में आया नया मोड़. अब तक बताए जा रहे आरोपी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदल दी सारी कहानी. पुलिस अभी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं.
उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना इलाके में दो दिन पहले एक परिवार के 6 सदस्यों की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. पाल्हापुर गांव में हुई इस घटना के बारे में स्थानीय पुलिस कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है. पुलिस ने इस घटना के तुरंत बाद बयान दिया था कि एक युवक ने अपनी मां और पत्नी समेत तीन बच्चों को गोली मारकर मौत के घाट उतारकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी.
पुलिस ने आरोपी अनुराग सिंह को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताकर घटना के लिए जिम्मेदार बताया था. मगर, पुलिस की यह कहानी ज्यादा देर तक टिकी नहीं रह पाई. अनुराग सिंह पर अपने पूरे परिवार की हत्या करने का कथित आरोप लगा था. उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद सारी कहानी ही बदल गई है.
UP: मां को मारी गोली, हथौड़े से ली पत्नी की जान, 3 बच्चों को छत से फेंका, 5 कत्ल के बाद सनकी युवक ने की खुदकुशी!
हत्यारोपी के सिर में लगी चोट से उलझी कहानी
पुलिस मृतक के भाई सहित कुछ लोगों को थाने में रोककर पूछताछ की बात बता रही है. दरअसल, अनुराग सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर कुल चार चोटें पाए जाने से पुलिस का पहले दिया गया बयान सवालों के घेरे में आ गया. ये चर्चा आम हो गई कि आत्महत्या करने वाला व्यक्ति आखिर अपने सिर पर दो फायर कैसे कर सकता है.
मालूम हो कि पाल्हापुर गांव में शनिवार की सुबह यह खबर आते ही कोहराम मच गया था. गांव के एक सम्पन्न किसान वीरेंद्र सिंह के 45 साल के बेटे अनुराग सिंह के परिवार में उसकी 62 साल की मां सावित्री देवी, उसकी पत्नी प्रियंका सिंह, 12 साल की बेटी आष्वी, 8 साल की दूसरी बेटी आरना और 4 साल के बेटे अद्विक की हत्या कर दी गई थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












