
UP: सिर पर हाथ फेरा तो निकल गया दूल्हे का विग, भड़की दुल्हन ने लौटा दी बारात
AajTak
UP News: शादी में घूमने वाली स्टेज के कारण दूल्हा चक्कर खाकर गिर पड़ा. यह देख दुल्हन के भाई बेहोश दूल्हे के चेहरे पानी के छीटें मारने लगे और सिर सहलाने लगे, तभी दूल्हे के सिर पर लगा हेयरविग (नकली बाल) निकल कर उनके हाथ में आ गया. विग निकल जाने के बाद धोखे के आरोप में लड़की पक्ष ने लड़के वालों को बंधक बना लिया.
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर 'बाला' फिल्म जैसी कहानी उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सामने आई है. इस रियल लाइफ स्टोरी में जयमाला के बाद दुल्हन को पता चलता है कि दूल्हे के बाल नकली हैं. इसके बाद लड़की शादी करने से साफ इनकार देती है. फिर विवाह समारोह में दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो जाता है.
मामला उन्नाव जिला स्थित सफीपुर कोतवाली इलाके के एक गांव का है. यहां रहने वाले एक परिवार की बेटी अक्षरा (बदला हुआ नाम) का रिश्ता कानपुर के राहुल (बदला हुआ नाम) से तय हुआ था. दोनों परिवारों के बीच शादी की तिथि 20 मई तय हुई.
इसके बाद गांव में तय कार्यक्रम स्थल पर दूल्हे समेत लड़का पक्ष के लोग पहुंच गए. लड़कीवालों ने उनका खूब स्वागत-सत्कार किया. इसके बाद धूमधाम से बारात निकाली गई. लड़की पक्ष की तरफ से दूल्हे का हंसी खुशी द्वाराचार किया गया. फिर दूल्हा अपने दोस्तों के साथ सजी हुई स्टेज पर पहुंचा. थोड़ी देर में सखियों के साथ दुल्हन भी स्टेज पर आई.
इसके बाद विवाह स्थल पर जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ. इसके लिए गोल-गोल चक्कर लगाकर घूमने वाली स्टेज मंगाई गई थी. यहां दूल्हा दुल्हन ने एक-दूसरे को फूलों का हार पहनाया. इसके तुरंत बाद स्टेज की सीढ़ियों से उतरते समय दूल्हे को अचानक चक्कर आ गए. वह बेहोश होकर गिर गया. वहां मौजूद लोगों ने उसे जैसे तैसे संभाला और जमीन पर लिटाया.
एक चर्चा यह भी थी कि मिर्गी का दौरा आने के बाद दूल्हा गश खाकर गिर गया. कोई बोल रहा था कि उसे गोल घूमने वाले स्टेज की वजह से चक्कर आ गए. खैर, दुल्हन के भाइयों ने दूल्हे के चेहरे पर पानी के छीटें मारे. इसी दौरान दूल्हे का सिर सहलाया तो उसका हेयरविग (नकली बाल) निकलकर हाथ में आ गया. यह देख वहां मौजूद सभी लोग भौंचक्के रह गए. इस दौरान दुल्हन भी वहां खड़ी थी.
दुल्हन ने भी जब अपने होने वाले पति को गंजा देखा तो वह भी बुरी तरह बिफर गई. उसने लड़का पक्ष पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए धोखा देने का आरोप लगाया और शादी सात फेरे लेने से मना कर दिया. कुछ लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह किसी भी सूरत में अपनी शादी पूरी करने के लिए राजी नहीं हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











