
UP: शादी के 11 महीने बाद कर दी पत्नी की हत्या, छोटा सा विवाद बना वजह
AajTak
धूम-धाम से 11 महीने पहले शादी हुई. परिवार में सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा था, लेकिन छोटे से विवाद के चलते पति हैवान बन गया.
धूम-धाम से 11 महीने पहले शादी हुई. परिवार में सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा था, लेकिन छोटे से विवाद के चलते पति हैवान बन गया. उसने अवैध हथियार से पत्नी को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. (रिपोर्ट: पंकज वर्मा) (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के परशुरामपुर के मजरा भट्ठूपुरवा का ये पूरा मामला है. जानकारी के मुताबिक फातिमा की शादी 11 महीने पहले परशुरामपुर के मजरा भट्ठूपुरवा के अख्तर अली पुत्र हैदर के साथ हुई थी. शादी के बाद से दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन बीती रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच देर रात हुए छोटे से विवाद में अख्तर अली को इस कदर गुस्सा आया, कि उसने पत्नी को गोली मार दी. घटना के समय घर में आरोपी की मां और उसके दो बच्चे मौजूद थे. गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत फैल गई. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











