
UP: वक्फ की जमीन बेचने से रोका तो फेसबुक पर दे डाली बेटियों से रेप की धमकी, 5 आरोपियों पर केस दर्ज
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वक्फ की जमीन बेचने से रोकने पर एक शख्स की बेटियों को फेसबुक पर रेप करने की धमकी दी गई. पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वक्फ की जमीन बेचने से रोकने पर एक शख्स की बेटियों को फेसबुक पर रेप करने की धमकी दी गई. पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार जीशान जैदी, मुन्ना, मुन्ने आगा, शाहबेज और सै. अब्बास मेंहदी वक्फ की जमीन बेच रहे थे. चौक के रहने वाले पीड़ित ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति बेचने से मना किया तो उसकी बेटियों को रेप की धमकी दे दी गई. विरोध के बाद पीड़ित की बेटियों के लिए अपशब्द का प्रयोग भी किया गया.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









