
UP: राष्ट्रगान के अपमान पर कार्रवाई की मांग करने वाली महिला ही गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश के बांदा में राष्ट्रगान अपमान मामले में कार्रवाई की मांग कर रही एक महिला समाजसेविका को पुलिस ने कोविड नियमों का हवाला दे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
उत्तर प्रदेश के बांदा में राष्ट्रगान अपमान मामले में कार्रवाई की मांग कर रही एक महिला समाजसेविका को पुलिस ने कोविड नियमों का हवाला देकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबरन गिरफ्तारी से पहले महिला की पुलिस से तीखी नोंकझोक भी हुई. पुलिस का कहना था कि कोविड काल के दौरान धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं है. पुलिस का कहना है कि महिला धरना प्रदर्शन करने पर अड़ी थीं, इसलिए गिरफ्तारी की गई. वहीं जेल जाने से पहले महिला ने कहा कि देश का अपमान करने वालों के खिलाफ बोलने की वजह से उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है. क्या है पूरा मामला दरअसल, सोशल मीडिया में पंद्रह अगस्त के दिन बांदा के नवाब टैंक में हुए एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बांदा के सांसद, चारों विधायक, कई भाजपा नेता और सरकारी अफसर राष्ट्रगान को बीच में छोड़कर जाते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि राष्ट्रगान के अपमान का आरोप झेल रहे नेताओं और अफसरों के अपने-अपने तर्क हैं.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











