
UP: यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में पढ़ाई जाएगी 'अयोध्या परंपरा संस्कृति विरासत'? VC ने जारी किया सर्कुलर
AajTak
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें विश्वविद्यालय और उससे जुड़े सभी कॉलेजों में "अयोध्या परंपरा संस्कृति विरासत" पुस्तक खरीदने पर विचार करने के लिए कहा गया है.
राम जन्म भूमि अयोध्या अब एक स्थान ही नहीं बल्कि पढ़ने, लिखने और समझने का विषय बनने जा रहा है. जिसे यूनिवर्सिटी और कॉलेज के छात्रों को पढ़ाया जाएगा. अगले एकेडमिक सत्र में इसे सिलेबस में भी शामिल किया जा सकता है. दरअसल, मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में अयोध्या पर लिखी एक बुक 'अयोध्या परंपरा संस्कृति विरासत' को छात्रों के लिए उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है. यूनिवर्सिटी और उसके कॉलेज या संबंधित संस्थानों के छात्रों को इस बुक को पढ़ाने पर विचार चल रहा है.
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे जुड़े सभी कॉलेजों में "अयोध्या परंपरा संस्कृति विरासत" पुस्तक खरीदने पर विचार करने के लिए कहा है. जिसमें चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के समस्त प्राचार्य /सचिव/ समस्त महाविद्यालय संस्थान /चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को संबोधित करते हुए अयोध्या पुस्तक खरीदने पर विचार करने की बात कही गई है.
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU), मेरठ के कुलपति द्वारा जारी सर्कुलर में लिखा है कि किताब 'अयोध्या परंपरा संस्कृति विरासत' जो कि आगर्स बुक सर्विस नई दिल्ली द्वारा 180622 को प्राप्त हुई है, इसे संस्कृत एवं हिंदी भाषा में प्रकाशित किया गया है. इस किताब में दुर्लभ चित्रों का अद्भुत संग्रह है, यह पुस्तक सभी महाविद्यालयों संस्थानों परिसर के लिए उपयोगी रहेगी एक पुस्तक को अपने महाविद्यालय में खरीदने के लिए विचार करें.
हालांकि, दूसरी ओर इस मामले में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि उन्होंने इस किताब को खरीदने के विचार करने की बात कही है, खरीदने के लिए कोई सर्कुलर जारी नहीं किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











