
UP मदरसा बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी, लगेंगे वॉइस रिकॉर्डर-CCTV कैमरा
AajTak
मदरसा बोर्ड परीक्षाओं में कामिल के 27,964 फाजिल के 9,499 छात्र परीक्षाएं देंगे. प्रश्न पत्रों की सुरक्षा हेतु गार्ड की व्यवस्था की गई. केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डर सहित CCTV कैमरा की व्यवस्था होगी.
UP मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. प्रदेश भर में मदरसा परीक्षाओं के लिए 511 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस साल 1,41,115 परीक्षार्थी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं देंगे.
मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने जानकारी देते हुए बताया कि मदरसा बोर्ड परीक्षाओं में 69,413 बालिकाएं और 71,702 बालक परीक्षाएं देंगे. वहीं मुंशी मौलवी के 82,020 छात्र परीक्षा में हिस्सा लेंगे. सीनियर सेकेंडरी फारसी एवं अरबी 21,632 छात्र इस साल परीक्षा में शामिल होंगे. मदरसा बोर्ड परीक्षाओं में कामिल के 27,964 फाजिल के 9,499 छात्र परीक्षाएं देंगे. प्रश्न पत्रों की सुरक्षा हेतु गार्ड की व्यवस्था की गई. केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डर सहित CCTV कैमरा की व्यवस्था होगी. परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर, पेयजल, शौचालय और विद्युत की व्यवस्था होगी.
बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE), उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई स्टेट बोर्ड्स ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट (10th, 12th Board Exam 2024 Datesheet) जारी कर दी है. जो स्टूडेंट्स 2024 में होने वाले बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 की डेटशीट (UP Board Exam Datesheet) जारी कर दी गई है. बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी और होकर 9 मार्च 2024 को समाप्त होंगी. छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर एग्जाम का शड्यूल चेक कर सकते हैं.
CBSE बोर्ड परीक्षा 2024 सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक चलेंगी. स्टूडेंट्स केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर अपनी क्लास की डेटशीट चेक कर सकते हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









