
UP: भारी बारिश से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर धंसी सड़क, 15 फीट गहरा गड्ढा बना, कई गाड़ियां गिरीं
AajTak
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में हलियापुर के पास अचानक सड़क धंस गई और लगभग 15 फ़ीट का गड्ढा हो गया. हादसे में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं और कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं. सूचना पर यूपीडा टीम और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कराया. रातों रात यूपीडा ने गड्ढे को भरकर पैच कर दिया.
उत्तर-प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दावों की पोल इस बरसात में खुल गयी. लखनऊ से गाजीपुर को जोड़ने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दो दिन से हो रही भीषण बरसात में धंस गया. सड़क बैठने से करीब 15 फीट लंबा गड्ढा हो गया. देर रात हुए इस गड्ढे में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गुजर रही कार के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली.
फिलहाल यूपीडा की ओर से गड्ढे को रातों- रात ठीक कर दिया गया. लेकिन इसको लेकर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर सरकार को घेर लिया है. कांग्रेस ने लिखा है कि सरकार के भ्रष्टाचार का इससे बड़ा साक्ष्य क्या होगा?
22 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने 340 KM लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुर में कूरेभार के अरवल कीरी स्थित एयर स्ट्रिप से किया था. इस प्रोजेक्ट से जनपद लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर को जोड़ा गया था.
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आपातकालीन स्थिति में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के लैंडिंग/टेकऑफ भी कर सकते हैं. इसके लिए सुल्तानपुर में 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण भी हुआ है. दो दिनों से हो रही लगातार बरसात के चलते इस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में हलियापुर के पास अचानक सड़क धंस गयी और लगभग 15 फ़ीट का गड्ढा हो गया.
इसे रातों-रात यूपीडा ने भरकर सही कर दिया. बताया जा रहा है कि इस गड्ढे के कारण कई कार भी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन किसी बड़े हादसे से लोग बच गए. इस मामले में कांग्रेस ने ट्वीट करके लिखा है, 'हाल-फिलहाल ही बना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अभी दो बरसात भी नहीं देख पाया कि टूटकर धंस गया.'

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










